धनबाद :

देश के अंदर बेरोजगारी, किसानों की समस्या, बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा की समस्या आज चरम पर है। भाजपा सरकार कर्नाटक मॉडल अपनाती तो उक्त सारी समस्या दूर हो जाती। कर्नाटक में आज विकास की रफ़्तार तेज है। कर्नाटक की जनता कांग्रेस पार्टी की सरकार से खुश है आने वाले चुनाव में पार्टी अप्रत्याशित मतो से जीत हासिल करेगी।

उक्त बातें कांग्रेस के प्रदेश संगठन मंत्री आरपीएन सिंह ने सर्किट हाउस में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कही। आरपीएन सिंह धनबाद, बोकारो के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के बाद शनिवार को धनबाद पहुँचे।

पत्रकारों को संबोधित करते हुए आरपीएन सिंह ने कहा कि भाजपा कि सरकार जुमले बाजी की सरकार ही बनकर रह गई। भाजपा जो भ्रष्ट्राचार विरोधी भाषण देती थी चुनाव में उन्ही भ्रष्ट्राचारियों के चेहरे को चुनाव में उतारने का काम किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जुमले के जरिये ही चुनाव जीतना चाहती है। चुनाव के वक्त भाजपा अपनी घोषणाओं में जो वायदे किये उसे पूरा नहीं कर रही। 24 घण्टे बिजली देने का वायदा, बेरोजगारों को नौकरी का वायदा सिर्फ जुमला बनकर रह गया।
झारखंण्ड में गठबंधन के साथ कांग्रेस लड़ेगी चुनाव:
कांग्रेस के प्रदेश संगठन मंत्री ने कहा कि राज्य में नौजवानो को नौकरी नहीं मिल रही , किसान मरने की स्थिति में है. स्वास्थ्य, शिक्षा यहाँ दम तोड़ रही है। आने वाले चुनाव के बाद कांग्रेस राज्य की जनता को इन समस्याओ से निजात दिलाएगी। राज्य सभा का चुनाव जिन सहयोगी दल जेवीएम , जेएमएम, आरजेडी के साथ लड़ी उन्ही दलों के साथ गठबंधन कर कांग्रेस झारखण्ड में अगले विधान सभा चुनाव लड़ेगी और बीजेपी का सूपड़ा साफ करेगी।


