देवघर:
![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2022/02/WhatsApp-Image-2022-02-04-at-7.48.13-PM.jpeg)
![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2021/05/WhatsApp-Image-2021-04-27-at-09.45.32-1.jpeg)
देवघर के कुंडा थाना अंतर्गत चित्तोलोढिया गांव में उस वक्त सनसनी फ़ैल गयी जब तीन दिन से लापता महिला की लाश एक कुआँ से बरामद हुई.
बताया जा रहा है कि 24 वर्षीय अनीता देवी बुधवार से ही घर से लापता थी. ससुराल वालों द्वारा गुमशुदगी का मामला भी थाना में दर्ज कराया गया था. अचानक शनिवार सुबह कुंए से अनीता की लाश बरामद हुई. अनीता के मायके वाले इसे हत्या का मामला बता रहे हैं.
![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2023/11/WhatsApp-Image-2023-11-29-at-11.32.48_ffb67fec.jpg)
![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2023/10/Pearl-Residency_page-0001.jpg?w=696&ssl=)
ससुरालवालों पर हत्या का आरोप:
अनिता देवी का मायके गिरिडीह में है. साल 2013 में देवघर के चित्तोलोढिया गांव में प्रमोद मंडल से इसकी शादी हुई थी. मृतका के मायके वालों के अनुसार शादी के बाद से ही दहेज के नाम पर उसे प्रताड़ित किया जा रहा था. इसी डर से वह अपने मायके में रह रही थी. पति प्रमोद मंडल बैंगलोर में काम करता था, पिछले रविवार को वापस आने के बाद पत्नी को पूजा के नाम पर मायके से बुलाया था. मंगलवार को अनीता ससुराल आई थी, तभी बुधवार को उसके लापता होने की बात ससुरालवालों ने कही थी.
मायके वालों के साथ-साथ मृतका के ससुराल में आसपास के रहने वाले लोग भी ससुरालवालों पर ही किसी साजिश के तहत हत्या का आरोप लगा रहे हैं. लोगों का कहना है कि अक्सर दहेज़ को लेकर अनीता को ससुराल वाले प्रताड़ित करते थे.
![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2023/01/IMG-20230115-WA0000.jpg)
वहीं पुलिस ने शव को कब्ज़े में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस सभी बिंदुयों पर बारीकी से अनुसन्धान कर रही है.