![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2022/02/WhatsApp-Image-2022-02-04-at-7.48.13-PM.jpeg)
![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2021/05/WhatsApp-Image-2021-04-27-at-09.45.32-1.jpeg)
देवघर:
टावर चौक से विआईपी चौक जाने वाले मुख्य मार्ग पर निर्माणाधीन जमुनाजोर पुलिया के नीचे एक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गयी. जिसमें बाइक सवार दो युवक घयल हो गये.
![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2023/11/WhatsApp-Image-2023-11-29-at-11.32.48_ffb67fec.jpg)
बताया जाता है कि देर रात एक बाइक पर सवार दो युवक तेज़ रफ़्तार में निर्माणाधीन पुलिया क्रॉस कर रहे थे, तभी सामने से वाहन आता देख बाइक चालक ने तेज़ी से ब्रेक लिया. ब्रेक लेते ही बाइक अनियंत्रित हो गयी और पुलिया के निचे जा गिरी. जिसपर सवार दोनों युवक पुलिया के नीचे गिरने से घायल हो गये.
![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2023/10/Pearl-Residency_page-0001.jpg?w=696&ssl=)
![](https://i0.wp.com/n7india.com/wp-content/uploads/2023/01/IMG-20230115-WA0000.jpg)
दोनों युवक अमित महथा और प्रमोद महथा सलोनाटांड के रहने वाले हैं. पुलिया के निचे से स्थानीय लोगों की मदद से दोनों युवकों को बाहर निकाल सदर अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया. अमित महथा को ज्यादा चोटें आयीं हैं जिसका इलाज अस्पताल में जारी है.
वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पीसीआर वैन पहुंची. पुलिस जाँच-पड़ताल कर रही है.
बता दें, कि vip चौक के नजदिक जमूनाजोर पुलिया का पुनर्निर्माण हो रहा है. जिसको लेकर डायवर्सन बनाया गया है. जहाँ यह दुर्घटना हुई.