देवघर:

सोमवार को देवघर के आज़ाद चौक स्थित यूनाइटेड बैंक ऑफ़ इंडिया के बाज़ार शाखा में हुई भीषण डकैती का देवघर पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है.

मिली जानकारी के मुताबिक बैंक लुट के 48 घंटे के अंदर ही पुलिस ने चार लुटेरों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है. लुटेरों के पास से लुटे हुयी राशी भी बरामद की गयी है. पुलिस ने लुटी हुई 51 लाख रूपये सहित एक बोलेरो, चार पिस्टल और 12 कारतूस बरामद किये गये हैं.

लुटेरों की गिरफ़्तारी देवघर पुलिस के लिए यह बड़ी सफलता मानी जा रही है. DIG अखिलेश झा ने कहा की ये हमारे लिए चैलेंज था. पुलिस स्पेशल टीम गठित कर पुछताछ कर आगे की करवाई कर रही है. DIG ने कहा बैंक सुरक्षा को लेकर पुलिस द्वारा आवश्यक कदम उठायें जायेंगे.
पुरे डकैती कांड में संलिप्त अपराधियों की जानकारी और कैसे रची गयी डकैती की साजिश ये सारे खुलासे एसपी ए विजयलक्ष्मी प्रेस वार्त्ता के दौरान करेंगी.



