
Mumbai: वसई पश्चिम स्थित मानिकपुर पुलिस क्षेत्र के गोकुल आंगन में एक महिला की हत्या करने की घटना प्रकाश में आई है। बताया जा रहा है कि आरोपी व्यक्ति और महिला के बीच प्रेम संबंध थे और हत्यारा महिला से शादी करने लिए पेरित कर रहा था,और महिला शादी से इंकार कर रही थी। इस लिए गुस्साए प्रेमी ने चाकू से कई वार कर मौत के घाट उतार दिया और मौके से भाग गया।

जानकारी के अनुसार महिला मोहम्मद रिबेलो 45 ,न्यू एव्हरशाईन गार्डन सोसायटी बिल्डिंग नं 07 / बी – 401 गोकुल आंगन वसई पश्चिम में रहती थी। उसका का प्रेम संबंध क्रांति हाईट्स ओमनगर निवासी इस्टेट एजंट राजेश रविंद्र घाग 47 वर्षीय चल रहा था। राजेश महिला से शादी करना चाहता था और वह मना कर रही थी। इसी बीच राजेश उसके घर आया और दौबारा उसने शादी की बात को छेडा। इस पर दोनों में जमकर बहस हुई। शादी की बात को लेकर हुए विवाद इतना बढ़ गया कि राजेश मारपीट करने को उतारू हो गया। बार बार शादी से इंकार करने पर गुस्साए राजेश ने किचन में रखे चाकू से महिला पर कई वार किए। अचानक हुए इस हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गयी।

हत्या की वारदात को अंजाम देकर राजेश मौके से भाग गया। दोनों के झगड़े की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने सोसायटी को जानकारी दी। उसके बाद पुलिस को इतलाह किया। सूचना पर पहुँची मानिकपुर पुलिस ने घर खोलकर देखा तो महिला मृत अवस्था पड़ी मिली। पुलिस द्वारा घटनास्थल का पंचनामा कर शव को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के लिए अस्पताल भेज दिया । हत्या का मामला दर्ज कर कुछ ही घण्टों में पुलिस ने हत्यारे राजेश रविंद्र घाग को गिरफ्तार कर लिया है।



