
मुंबई: ये दूसरा साल है जब मुम्बई में गणेशोत्सव पर कोरोना काल का संकट छाया है। राज्य सरकार ने कई पाबंदियां भी लगा रखी है। इसके बावजूद पिछले साल की तुलना में इस साल ज्यादा गणेश चतुर्थी पर्व मानाने को ले कर लोगो मे उत्साह देखने को मिल रहा है ।

पिछले बार से ज़्यादा इस बार गणपति की मूर्तियां बिक रही हैं। कोरोना काल से पहले अमूमन लोग एक दिन पहले ही गणपति की मूर्तियों को ले जाते थे लेकिन अब 3 से 4 दिन पहले से ले जा रहे हैं।

10 सितंबर को गणेश चतुर्थी से गणेश महोत्सव की धूम शुरु हो जाएगी। शहर से लेकर गांव तक गणेशोत्सव की धूम नज़र आती है।


