मुंबई।

महाराष्ट्र कोरोना वायरस महामारी के सबसे भयानक रूप का सामना कर रहा है। यहां रोजाना संक्रमण के 50 हजार से अधिक मामले सामने आ रहे हैं जबकि मृतकों की संख्या ने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

Maharashtra Chief Minister Uddhav Thackeray to address the state at 8.30 pm today.
(File photo) pic.twitter.com/1pDiz1hEFz
— ANI (@ANI) April 13, 2021

कोरोना वायरस के प्रसार पर काबू पाने के लिए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महाविकास अघाड़ी सरकार 15 दिनों के पूर्ण लॉकडाउन पर विचार-विमर्श कर रही हैं। इसी बीच आज (मंगलवार) रात 8.30 बजे सीएम उद्धव ठाकरे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए महाराष्ट्र की जनता को संबोधत करने वाले हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि सीएम ठाकरे लॉकडाउन संबंधित बड़ा ऐलान कर सकते हैं।





