मुंबई।

महाराष्ट्र में तेजी से बढ़ते कोरोना (Corona) संक्रमण के मामलों को देखते हुए राज्य के अकोला जिले में आज रात से लॉकडाउन (Lockdown) की घोषणा की गई है। जानकारी के मुताबिक आज रात 8 बजे से 15 मार्च की सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन लगाया गया है। आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सब कुछ बंद करने का फैसला लिया गया है।

राज्य सरकार की ओर से जारी नए दिशा-निर्देशों के मुताबिक राज्य में तेजी से बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र के कुछ जिलों में लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। जरूरी सेवाओं को छोड़कर सब कुछ बंद करने का फैसला लिया गया है। पेट्रोल-डीजल सिर्फ अत्यावश्यक सेवा की गाड़ियों को देने का फैसला लिया गया है।


महाराष्ट्र में कोरोना पर काबू करने के लिए सख्ती से नियमों का पालन कराया जाने लगा है। पुणे में जहां नाइड कर्फ्यू लगा दिया गया है वहीं नागपुर में लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई है। इसी तरह औरंगाबाद, पालघर, ठाणे, अकोला, अमरावती के जिला कलेक्टरों को कोरोना केस देखते हुए नियम लागू करने की छूट दे दी गई है।
बता दें कि महाराष्ट्र में गुरुवार को 13,659 नए केस सामने आए हैं। इस दौरान 7,193 लोग ठीक हुए और 57 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 22 लाख 66 हजार 374 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 21 लाख 6 हजार 400 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 52,667 मरीजों की मौत हो गई। 1 लाख 6 हजार 70 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।




