
Jabalpur: जबलपुर (Madhya Pradesh) रेलवे स्टेशन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक पुलिसकर्मी एक बुज़ुर्ग को बर्बरता से पीटते दिख रहा है। वीडियो में पुलिसकर्मी बुजुर्ग को दोनों पैर से घसीटकर प्लेटफॉर्म पर उल्टा लटकाता दिख रहा है।

वीडियो रेलवे स्टेशन की दूसरी ओर प्लेटफॉर्म पर खड़ी ट्रेन से यात्रिओं द्वारा रिकॉर्ड की गयी है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, वीडियो में दिख रहे पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठने पर जबलपुर के एसपी ने बताया कि आरोपी जिला बल रीवा का पुलिसकर्मी है जिसे निलंबित कर दिया गया है।


