तिरुवनंतपुरम।

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन (Pinarayi Vijayan) का कोविड टेस्ट पॉजिटिव (Covid Test Positive) आया है। इसकी जानकारी CM ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से दी है।

उन्होंने लिखा है-मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। मेरा इलाज कोझिकोड के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में होगा। जो भी लोग मेरे संपर्क में रहे हैं उनसे अपील है कि सेल्फ ऑब्जर्वेशन में रहें और अपना टेस्ट करवाएं।


बता दें कि पिनराई विजयन कोविड वैक्सीन की पहली डोज ले चुके हैं। उन्होंने 3 मार्च को वैक्सीनेशन करवाया था।





