
Deoghar Crime News : देवघर नगर थाना पुलिस ने घर में चोरी के मामले का उद्भेदन करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी के एक लाख रुपये नकद बरामद किये हैं। गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य आरोपी कुंदन कुमार, उसके दो मित्र किशन कुमार और राहुल कुमार शामिल हैं। पुलिस अन्य चोरी गये सामान की बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है।
मामा के घर में दो माह से रह रहा था कुंदन

मामले को लेकर सिविल लाइन, नंदन पहाड़, देवघर निवासी शंभू कुमार ने थाना में मामला दर्ज कराया था । शिकायत के अनुसार, बिहार के भागलपुर जिले के घोंघा थाना क्षेत्र के ग्राम कोदवार निवासी कुंदन कुमार, पिता श्रवण कुमार, जो शंभू कुमार का भगना है, पिछले करीब दो माह से उनके घर में रह रहा था।

शिकायतकर्ता के अनुसार, 19 अगस्त को सुबह सोकर उठने पर गोदरेज खुला मिला और उसमें रखे गहने, रुपये व अन्य सामान गायब थे। इसी दौरान कुंदन कुमार भी घर से गायब था। शंभू कुमार ने मामले में बताया था कि कुंदन के मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर उससे बातचीत भी हुई, लेकिन इसके बाद उसने मोबाइल बंद कर लिया।
दोस्तों के साथ मिलकर चोरी का आरोप
पुलिस के अनुसार, मामले की जांच के क्रम में कुंदन कुमार को उसके दो मित्रों किशन कुमार और राहुल कुमार के साथ गिरफ्तार किया गया। जेल भेजे गये आरोपियों में कुंदन कुमार, ग्राम उदयरामपुर, थाना कहलगांव, जिला भागलपुर, किशन कुमार, कोइरी टोला, थाना बरारी, जिला भागलपुर और राहुल कुमार शामिल हैं। तीनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने चोरी के एक लाख रुपये नकद बरामद किये।
शंभू कुमार ने थाना में दर्ज मामले में चोरी गये सामानों में दो सोने की चेन, एक मंगलसूत्र, दो मंगलसूत्र लॉकेट, एक जोड़ी पोला बाला, दो मंटिका, दो नथ, दो अंगूठी, दो बजरंगबली लॉकेट, 10 बेसर, तीन पीस चांदी की पायल, पांच चांदी की चेन और 1.55 लाख रुपये नकद शामिल होने की जानकारी दी है।
नगर थाना प्रभारी पुनि रवि कुमार ने बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर एक लाख रुपये नकद बरामद किये गए हैं। चोरी गये अन्य जेवरात व सामान की बरामदगी के लिए पुलिस छापेमारी में जुटी है



