
Deoghar: श्रावणी मेला 2026 को लेकर देवघर में मेंटेनेंस का कार्य जारी है। इसी क्रम में आज मंगलवार को भी कई फीडरों में रख रखाव का कार्य किया जा रहा है। जिससे उन फीडर्स की पांच घंटे बिजली बाधित रहेगी।

विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल देवघर के सहायक विद्युत अभियंता सह विद्युत एसडीओ लव कुमार ने जानकारी दी कि 7 जुलाई 2026 मंगलवार को श्रावणी मेला 2026 में निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए रख रखाव का कार्य किया जाएगा। जिसके लिए कॉलेज पीएसएस से 11 केवी शिवगंगा फीडर, 11 केवी कांवरिया फीडर और पीएसएस डाबरग्राम से 11 केवी देवघर 2 और 11 केवी सिटी 2 फीडर का लाइन पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक बंद रहेगा।
इन इलाकों में आज पांच घंटे बिजली गुल

जिसके कारण शिवगंगा के चारों ओर, लक्ष्मीपुर चौक, शिवराम झा चौक, मातृ मंदिर, हरिहरबाड़ी, शिक्षा सभा चौक, डोमासी, भारती होटल, बाघमारा बस स्टैंड, देवघर रेलवे स्टेशन, खिजुरिया, कांवरिया पथ, दुम्मा, भगवान टॉकिज, बिग बाजार, रॉय एंड कंपनी मोड़, मदरसा, स्टेशन रोड, रॉय बंगला, काली मंदिर, सुभाष चौक, बरियारबांधी, संत फ्रांसिस स्कूल, बाजला चौक, बंपास टाउन, रेड रोज स्कूल, बावन बीघा, कुंडा थाना, एसपी आवास, वीआईपी चौक, हरि ओम ज्वेलर्स, एलआईसी मोड़, बैद्यनाथधाम रेलवे स्टेशन, अंबे गार्डेन, पुराना बस स्टैंड सहित संबंधित क्षेत्रों में उक्त अवधि के लिए विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।


