
Deoghar: रविवार को गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने देवघर की नई लाइफलाइन नावाडीह/रोहिणी रेलवे ओवर ब्रिज का विधिवत उद्घाटन किया।

इस दौरान मौके पर डीआरएम मिस्टर मौर्या, विधायक सुरेश पासवान, मधुपुर के भाजपा नेता गंगा नारायण सिंह सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।


मौके पर सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए ओवर ब्रिज के लिए शुभकामनाएं दिया और कहा कि यह ओवरब्रिज क्षेत्र के विकास, सुगम आवागमन और जनता की सुविधा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। सभी क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के मिशन गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के अन्तर्गत आज रोहिणी नावाडीह रेलवे ओवरब्रिज का उद्घाटन किया है।
यहां से अब देवघर से एम्स, रॉंची सहित अन्य कई जगहों और शहरों की दूरी कम होगी।
वहीं मौके पर उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का भी आभार जताया। सांसद ने कहा कि 2005 तक देवघर में कोई बड़ा डेवलपमेंट नहीं हुआ था बाबा की कृपा से 2009 में मैं सांसद बना और फिर एक विजन के तहत देवघर सहित गोड्डा लोकसभा के विकास की शुरुआत हुई।
सांसद ने कहा कि बहुत जल्द संथाली और आरोग्य भवन ओवर ब्रिज की शुरुआत होगी। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद स्थानीय विधायक सुरेश पासवान और राज्य सरकार से मदद करने की बात कही। उन्होंने कहा कि अगर राज्य सरकार जमीन दे दे तो जसीडीह स्टेशन को और वृहत रूप दिया जाएगा।
बता दें कि इस पुल के उद्घाटन के बाद देवघर से एम्स जाने वाले मरीजों के साथ-साथ रांची, बोकारो और धनबाद की ओर सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। सबसे बड़ी बात यह होगी कि अब रेलवे फाटक बंद होने पर घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा और वाहनों की आवाजाही बिना रुके जारी रह सकेगी।


