
Deoghar: श्री श्री रविशंकर के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को टावर चौक स्थित पुराना सदर अस्पताल परिसर में रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं एवं समाजसेवियों ने भाग लेकर स्वेच्छा से रक्तदान किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना और लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना था।

इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी के पदाधिकारियों ने कहा कि रक्तदान महादान है, एक यूनिट रक्त किसी की जिंदगी बचाने में सहायक होता है।

शिविर में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की टीम मौजूद रही। जिन्होंने रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रह किया।
कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के लोग उपस्थित रहे और सभी ने रक्तदान जैसे पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।
रेड क्रोस सोसायटी के चैयरमेन रितेश राजपाल ने कहा कि आज गुरुजी के जनमोत्स्व पर यह रक्तदान शिविर लगाया गया है।इसमें सभी बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं और रक्तदान कर रहे हैं। उन्होंने अन्य लोगों से भी अपील किया कि परिवार के किसी भी विशेष अवसर पर रक्तदान अवश्य करें इससे अपने साथ-साथ समाज को भी लाभ प्रदान किया जा सकेगा।


