
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के खोरादह मोहल्ला में पुराने रंजिश को लेकर मारपीट किये जाने का मामला सामने आया है।

इस घटना में भोला यादव और उसकी पत्नी रूक्कमणी देवी गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों पति-पत्नी को घायलावस्था में इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सा के द्वारा इलाज कर वार्ड में भर्ती कर दिया गया है।

घटना के संबंध में घायल रुक्मिणी देवी ने कहा कि पुराने रंजीश को लेकर मोहल्ला के ही लोगों के साथ लड़ाई-झगड़ा हो गया था। इसकी जानकारी 100 डायल पर पुलिस को सूचना दिया। उपरांत पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और थाने में लिखित शिकायत देने के लिए कहा। थाना में शिकायत देकर रुक्मिणी देवी, अपने पति भोला यादव के साथ घर वापस लौट रही थी। उसी क्रम में घात लगाकर बैठे लोगों ने हरवे-हथियार के साथ मोहल्ले में गाड़ी रुकवा कर चाबी छीन लिया।
बताया कि विरोध करने पर सभी लोग ने मारपीट करना शुरू कर दिया। हो हल्ला करने के बाद मोहल्ला के लोग जब जुटने लगे तो वे सभी घटनास्थल से फरार हो गए। उपरांत स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर इलाज जारी है।
घटना की जानकारी नगर थाना पुलिस को दे दी गयी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।


