
Deoghar : साइबर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पथरड्डा ओपी क्षेत्र के सुरा-भुरा जंगल में छापेमारी कर ऑनलाइन ठगी की योजना बना रहे पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में पुनि नागेंद्र कुमार मंडल जो वर्तमान में साइबर थाना देवघर में पदस्थापित हैं, के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 10 मई 2026 को साइबर थाना प्रभारी को गुप्त सूचना मिली कि कुछ अपराधी जंगल क्षेत्र में एकत्र होकर साइबर ठगी की योजना बना रहे हैं।

सूचना का सत्यापन करते हुए वरीय अधिकारियों के निर्देश पर पुनि मंडल के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने पथरड्डा ओपी प्रभारी को सूचना देते हुए संयुक्त रूप से सुरा-भुरा जंगल में घेराबंदी कर छापेमारी की।
कार्रवाई के दौरान मौके से पांच व्यक्तियो जिसमे मो. अल्ताफ , राहुल रवानी , अनिल महरा , विकास कुमार दास (और बालदेव महरा को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में इनके पास से विभिन्न कंपनियों के कुल 07 एंड्रॉयड मोबाइल फोन व 17अलग-अलग सिम कार्ड बरामद किए गए।
गहन पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे संगठित गिरोह बनाकर फर्जी फोनपे कस्टमर केयर अधिकारी बनकर तथा लॉटरी, लोन पास कराने जैसे झांसे देकर लोगों से ऑनलाइन ठगी करते थे। जब्त मोबाइल नंबरों और आईएमईआई की प्रारंभिक जांच में कुछ नंबरों के खिलाफ पहले से ऑनलाइन शिकायत दर्ज होने की पुष्टि भी हुई है।
पुलिस ने बरामद सामान को विधिवत जब्त करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें साइबर थाना लाया गया। मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर सभी को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया।पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क की भी जांच में जुटी है।



