
Jasidih (Deoghar): पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल के सीतारामपुर–झाझा खंड अंतर्गत मथुरापुर स्टेशन पर प्री नॉन-इंटरलॉकिंग/नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के लिए 10 मई से 17 मई तक ब्लॉक लिया जाएगा। इसके कारण हावड़ा-आसनसोल-जसीडीह-झाझा रुट पर कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। कुछ ट्रेनों को रद किया गया है, जबकि कई ट्रेनों के समय एवं परिचालन स्थल में परिवर्तन किया गया है।

कैंसिल हुई ये ट्रेनें
- 63545/63546 अंडाल–जसीडीह–अंडाल मेमू पैसेंजर (10, 14, 15 एवं 17 मई) को रद्द रहेगी।
- 63547/63548 जसीडीह–बांका–जसीडीह मेमू पैसेंजर 10, 14, 15 एवं 17 मई
- 63561 आसनसोल–जसीडीह मेमू पैसेंजर 10 एवं 17 मई
- 63565/63566 जसीडीह–झाझा–जसीडीह मेमू पैसेंजर 10 एवं 17 मई
- 63570 बैद्यनाथधाम–आसनसोल मेमू पैसेंजर 10 एवं 17 मई
- 63298 झाझा–देवघर मेमू पैसेंजर (17 मई)
- 63518 आसनसोल–बर्द्धमान मेमू पैसेंजर (17 मई)
- 63513 बर्द्धमान–आसनसोल मेमू पैसेंजर (17 मई)
- 63515 आसनसोल–बर्द्धमान मेमू पैसेंजर (17 मई)
- 63522 बर्द्धमान–आसनसोल मेमू पैसेंजर (17 मई) को रद्द रहेगी।
कई ट्रेनों का शॉर्ट टर्मिनेशन और शॉर्ट ओरिजिनेशन
- 63509 बर्द्धमान–झाझा मेमू पैसेंजर 10, 14, 15, 16 एवं 17 मई को आसनसोल स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी। वहीं 63510 झाझा–बर्द्धमान मेमू पैसेंजर इन तिथियों में आसनसोल स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी। दोनों ट्रेनें आसनसोल और झाझा के बीच रद्द रहेंगी।
- 63209 देवघर–पटना मेमू पैसेंजर 17 मई को झाझा स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी। यह ट्रेन देवघर और झाझा स्टेशनों के बीच रद रहेगी।
- 63572 मोकामा–जसीडीह मेमू पैसेंजर 17 मई को झाझा स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी, जबकि 63573 जसीडीह–किउल मेमू पैसेंजर झाझा स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी। दोनों ट्रेनें झाझा और जसीडीह के बीच कैंसिल रहेंगी।

कई एक्सप्रेस ट्रेनों का समय बदला
- 13037 हावड़ा–देहरादून कुंभा एक्सप्रेस 14 मई को हावड़ा से 45 मिनट तथा 16 मई को 1 घंटा 10 मिनट विलंब से चलेगी।
- 15233 कोलकाता–दरभंगा मैथिली एक्सप्रेस 14 मई को 1 घंटा 45 मिनट विलंब से खुलेगी।
- 15235 हावड़ा–दरभंगा साप्ताहिक एक्सप्रेस 16 मई को 2 घंटा 15 मिनट पुनर्निर्धारित होगी।
- 12317 कोलकाता–अमृतसर अकाल तख्त एक्सप्रेस 10 एवं 17 मई को 3 घंटा 15 मिनट विलंब से चलेगी।
- 22197 कोलकाता–वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सुपरफास्ट एक्सप्रेस 10 एवं 17 मई को 2 घंटा 45 मिनट विलंब से चलेगी।
- 22198 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–कोलकाता प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सुपरफास्ट एक्सप्रेस 15 मई को 3 घंटे विलंब से खुलेगी।
- 22643 एर्नाकुलम–पटना सुपरफास्ट एक्सप्रेस 12 मई को 2 घंटा 20 मिनट विलंब से चलेगी।
- 13044 रक्सौल–हावड़ा एक्सप्रेस 9 मई को 7 घंटे तथा 16 मई को 8 घंटा 30 मिनट विलंब से चलेगी।
- 17008 दरभंगा–चारलापल्ली एक्सप्रेस 15 मई को 3 घंटे विलंब से खुलेगी।
- 17006 रक्सौल–हैदराबाद एक्सप्रेस 10 मई को 1 घंटा 30 मिनट तथा 17 मई को 3 घंटा 10 मिनट विलंब से चलेगी।
- 13331 धनबाद–पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस 10 एवं 17 मई को 4 घंटा 30 मिनट विलंब से चलेगी।
- 13332 पटना–धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस 10 मई को 1 घंटा 15 मिनट, 15 मई को 3 घंटे, 16 मई को 3 घंटा 30 मिनट तथा 17 मई को 3 घंटे विलंब से चलेगी।
वंदे भारत समेत कई सुपरफास्ट ट्रेनों का परिचालन प्रभावित
- 18183 टाटानगर–बक्सर एक्सप्रेस 10 मई को 2 घंटे, 14 मई को 3 घंटे, 15 मई को 2 घंटा 45 मिनट, 16 मई को 3 घंटा 45 मिनट तथा 17 मई को 2 घंटा 5 मिनट विलंब से चलेगी।
- 18184 बक्सर–टाटानगर एक्सप्रेस 10 मई को 3 घंटे तथा 17 मई को 4 घंटा 40 मिनट विलंब से चलेगी।
- 12304 नई दिल्ली–हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस 9 मई को 2 घंटा 40 मिनट तथा 16 мая को 4 घंटा 20 मिनट विलंब से चलेगी।
- 13508 गोरखपुर–आसनसोल एक्सप्रेस 9 मई को 4 घंटा 15 मिनट तथा 16 मई को 6 घंटे विलंब से चलेगी।
- 12326 नांगल डैम–कोलकाता गुरुमुखी सुपरफास्ट एक्सप्रेस 9 मई को 4 घंटा 15 मिनट तथा 16 मई को 6 घंटे विलंब से चलेगी।
- 22347 हावड़ा–पटना वंदे भारत एक्सप्रेस 10 मई को 2 घंटा 15 मिनट तथा 17 मई को 3 घंटा 20 मिनट विलंब से चलेगी।
22348 पटना–हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस 10 मई को 2 घंटा 15 मिनट तथा 17 मई को 3 घंटा 20 मिनट विलंब से चलेगी।
22499 देवघर–वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस 17 मई को 1 घंटा विलंब से खुलेगी।
22500 वाराणसी–देवघर वंदे भारत एक्सप्रेस 17 मई को 1 घंटा 15 मिनट विलंब से चलेगी। - 02023 हावड़ा–पटना सुपरफास्ट विशेष 10 मई को 4 घंटा 30 मिनट तथा 17 मई को 6 घंटे विलंब से चलेगी।
02024 पटना–हावड़ा सुपरफास्ट विशेष 10 मई को 4 घंटा 30 मिनट तथा 17 मई को 6 घंटे विलंब से चलेगी।
इसके अलावा 03230 पटना–खुर्दा रोड विशेष (14 मई), 04185 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–आसनसोल विशेष (13 मई) एवं 07052 रक्सौल–चारलापल्ली विशेष (14 मई) का परिचालन पूर्व मध्य रेलवे में उपयुक्त रूप से विनियमित किया जाएगा।


