
Deoghar: झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के बैनर तले मनरेगा कर्मी अपनी मांगों को लेकर समाहरणालय गेट के समीप पिछले 48 दिनों से धरना पर बैठे हुए हैं।

जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र दास का कहना है की सरकार द्वारा मनरेगा संविदा कर्मियों के साथ काफी छल हो रहा है। सरकार को हर हाल में समान काम का समान वेतन देना होगा।

मनरेगा संघ देवघर के जिला अध्यक्ष सत्यम कुमार सिंह का कहना है कि पिछले वर्ष 2024 में प्रदेश अध्यक्ष मनरेगा संघ झारखण्ड रांची के आह्वान पर अनिश्चितकालीन हड़ताल 82 दिन पर 30℅मानदेय बढ़ोतरी,15 सौ रुपये ईंधन मोटरसाइकिल खर्च एवं समाजिक सुरक्षा बीमा पर सम्मान पूर्वक समझौता कर हड़ताल समाप्त किया गया जो करीब तीन वर्ष गुजर गया लेकिन आज तक इसे सरकार द्वारा कैबिनेट में पास नहीं किया गया है।
उन्होंने कहा कि अब सरकार की दोहरी नीति नहीं चलेगी समान काम पर समान वेतन देना होगा।
वहीं मनरेगा संघ के मीडिया प्रभारी राजेश वर्मा ने कहा कि जब तक सरकार हमारी मांगो को पूरा नहीं करती है हड़ताल जारी रहेगा।
आज के दिन मौके पर हड़तालियों में मुख्य रूप से सुरेंद्र दास, रणजीत कुमार राय, मदन गोपाल सिंह, महेंद्र कुमार, संजय कुमार सहित दर्जनों मनरेगा कर्मी उपस्थित थे।


