
Deoghar: देवघर-बासुकीनाथ मुख्य मार्ग पर महेशमारा स्थित स्टेट बैंक के पास हुए सड़क हादसे में बाइक पर सवार एक महिला सहित दो लोग घायल हो गये। दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया।

घायलों में काजल भारती और राहुल मिर्धा शमिल हैं। दोनों दुमका जिला के तालझारी थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव के रहने वाले हैं।

घायल राहुल ने बताया कि उसका एक मोबाइल कूरियर से देवघर आया था। मोबाइल लेने के लिये दोनों बाइक से देवघर आ रहे थे। उसी दौरान महेशमारा स्टेट बैंक के पास अज्ञात कार ने पीछे से धक्का मार दिया। इस घटना में दोनों बाइक से गिर कर घायल हो गये।
धक्का मारने के बाद चालक वाहन लेकर मौके पर से फरार हो गया। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी गयी है।


