
Deoghar: देवघर जिले के कुुंडा थाना इलाके के भौरा जमुआ के पास सोमवार की अहले सुबह दो बाइक के बीच टक्कर हो गयी। इस घटना में दोनों बाइक पर सवार एक महिला सहित चार व्यक्ति घायल हो गये।

सभी को इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में एक बाइक पर सवार मोहनपुर थाना क्षेत्र हरकट्टा निवासी गोपाल चौधरी उसकी मां सावित्री देवी तथा दूसरे बाइक पर सवार छोटा जानकी निवासी गुड्डू कुमार और अजय कुमार के नाम शामिल हैं।

घायल गोपाल चौधरी ने बताया कि वह बाइक से मां के साथ देवघर से घर जा रहा था। उसी दौरान भौरा जमुआ के पास सामने से आ रहे बाइक सवार ने उसके बाइक में धक्का मार दिया। इस घटना में उसकी मां सावित्री देवी गंभर रूप से घायल हो गयी।
उसे सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिये देवघर एम्स रेफर कर दिया गया।
वहीं दूसरे बाइक पर सवार के परिजनों ने बताया कि दोनों गांव से बाइक से शौच के लिये नदी जा रहा था। उसी दौरान यह घटना घटी। वहीं घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी गयी है।


