
Deoghar : आसनसोल से बांका जा रहे एक युवक ने मधुपुर रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन से कूद कर अपनी जान दे दी इसके बाद रेलवे पुलिस के द्वारा शव का पंचनामा कर देवघर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

मृतक के भाई अमित कुमार हेंब्रम ने बताया कि मृतक का नाम वीरेंद्र हेंब्रम है और वह आसनसोल में प्राइवेट कंपनी में काम करता था.

आसनसोल से वह अपने गांव बांका आ रहा था इसी दरमियान मधुपुर के समीप संदेहास्पद परिस्थिति में उसने ट्रेन से कूद कर अपनी जान दे दी.
जिसकी सूचना रेलवे पुलिस के द्वारा परिजन को मिली और परिजन देवघर सदर अस्पताल पहुंचे। हालांकि मौत कैसे हुई है इन कारणों का पता रेलवे पुलिस कर रही है. फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कर परिजन को शौप दिया गया है.


