
Deoghar Crime News : देवघर जिले के रिखिया थाना इलाके के ठाढ़ी स्थित देवान बाबा मैदान में 16 मार्च को एक सिर कटी लाश पुलिस ने बरामद किया था। 17 मार्च को उसकी पहचान कुंडा थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर पावर हाउस निवासी दिलीप तुरी के रूप में हुई थी। उसकी हत्या निर्मम तरिके से की गयी थी।

इस हत्याकांड का पुलिस ने 48 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। मामले में दो महिला जिसमें रिखिया थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर निवासी बबीता देवी उर्फ पायल सिंह, कुंडा थाना इलाके के करनीबाग निवासी पायल राउत तथा संजीव कुमार उर्फ झगरू को गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद जेल भेज दिया।

मामले को लेकर एसपी कार्यालय में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। मोके पर एसपी सौरभ ने बताया कि इस घटना का उद्भेदन के लिये सदर एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम का गठन किया गया था।
बताया कि मृतक बबिता देवी उर्फ पायल सिंह के कार का चालक का कार्य करता था। बबिता देवी की दोस्ती करनीबाग निवासी पायल राउत के साथ थी। बबिता का कई लोगो से बराबर मिलना जुलना रहता था।
मृतक दिलीप ने इसकी जानकारी बबिता देवी के पुरूष मित्र को दे दिया था। जिसकी भनक बबिता को लग गयी और उसने दिलीप को रास्ते से हटाने के लिये पायल के साथ एक षडयंत्र रचा। जिसमें संजीव कुमार उर्फ झगड़ु को कुछ रूपये का लोभ देकर शामिल कर लिया।
15 मार्च की रात को दिलीप को पार्टी करने के बहाने स्कूटी से ठाढ़ी स्थित देवान बाबा मैदान ले गया और वहां उसकी जघन्य तरिके से हत्या कर दी।
क्या- हुआ बरामद
बरामद हुए समानों में हत्या मेंं प्रयुक्त धारदरा हथियार, दो स्कूटी, मृतक का काले रंग का खुन लगा टोपीएवं मोबाइल, अपराधकर्मी बबीता देवी उर्फ पायल का मरूती फॉक्स कार शामिल हैं।
छापेमारी टीम में थे शामिल
छापेमारी टीम में सदर एसडीपीओ के अलावे रिखिया थाना प्रभात कुमार, कुंडा थाना प्रभारी प्रशांत कुमार, मोहनपुर थाना प्रभारी प्रिय रंजन, अनुसंधान विंग के पुलिस पदाधिकारी सहित पुअनि अनिल कुमार, पुनि शकील अहमद, सअनि सुजीत कुमार दास और रिखिया थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।


