
Deoghar: जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह- उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा द्वारा जानकारी दी गई है कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगरपालिका (आम) निर्वाचन, 2026 की घोषणा के साथ ही दिनांक 27.01.2026 से सभी 48 नगरपालिकाओं (पंचायत एवं कैन्टोनमेंट क्षेत्र को छोड़कर) में जहाँ आम निर्वाचन कराया गया आदर्श आचार संहिता प्रवृत थी।

वर्तमान में निर्वाचन एवं मतगणना का कार्य समाप्त हो चुका है। ऐसे में उक्त के आलोक में सभी नगरपालिकाओं (पंचायत एवं कैन्टोनमेंट क्षेत्र को छोडकर) में जहाँ आम निर्वाचन कराया गया प्रवृत आदर्श आचार संहिता निर्वाचन परिणाम प्रकाशन की तिथि दिनांक 02.03.2026 से समाप्त होती है।



