
Deoghar: देवघर जिले के देवघर-दुमका मुख्य मार्ग पर घोरमारा हाईस्कूल के पास एक अज्ञात पीकअप वाहन ने ऑटो में धक्का मार दिया और फरार हो गया।

इस घटना में नगर थाना इलाके के तिवारी चौक निवासी आरती सिन्हा, बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी काजल कुमारी और रवि रंजन घायल हो गये। सभी को इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया।

घायल आरती सिन्हा के परिजनों ने बताया कि वह तालझारी स्थित हरीहरपुर गावं में आगंनबाड़ी में कार्यरत है। वह काम कर वापस ऑटो से देवघर लौट रही थी। उसी ऑटो में बासुकीनाथ से पूजा अर्चना कर बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी श्रद्धालु भी देवघर लौट रहे थे। उसी क्रम में मोहनपुर थाना क्षेत्र स्थित घोरमारा हाईस्कूल के पास अज्ञात एक पीकअप वैन ने ऑटो में धक्का मार दिया और मौके पर से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचाया गया है।
इधर, सरैयाहाट थाना क्षेत्र की चरकी पहाड़ी गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से हो गया।
घायल इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया। जहां पर ऑन ड्यूटी चिकित्सक के द्वारा इलाज कर वार्ड में भर्ती कर दिया गया है
।
घटना के संबंध में जयपुर थाना क्षेत्र के बंधा गांव निवासी राजेश पंडित एवं भाई कृष्णा पंडित दोनों बाइक पर बैठकर सरैयाहाट जा रहे थे। इस दौरान पीछे से एक अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया और घटनास्थल से चालक वाहन लेकर फरार हो गया। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर इलाज जारी है।
वहीं घटना की जानकारी सरैयाहाट थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले को लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है।


