
Deoghar: रविवार सुबह चकाई-देवघर मुख्य मार्ग के बसबूटिया मोड़ के पास एक कार अनियंत्रित न होकर पेड़ से टकरा गई। इस घटना में मौके पर ससुर और बहू की मौत हो गई। जबकि एक बच्चे सहित चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज देवघर में चल रहा है। मृतक की पहचान कृष्णनंदन सिंह 70 साल और उनकी बहू रिंकू देवी 38 साल के रूप में हुई है।

कृष्णनंदन सिंह रिटायर सीआईएसएफ पुलिस बताए जाते हैं। कार में छह लोग सवार थे। सभी एक की परिवार के सदस्य है। कृष्णनंदन सिंह मूल रूप से सिकंदरा के धधोर इलाके के रहने वाले हैं। हालांकि वह अपने परिवार के साथ देवघर कृष्णपुरी मोहल्ला में ही रहते थे।

जानकारी के अनुसार कृष्णनंदन सिंह अपने बहनोई मकेश्वर सिंह के घर भांजे के रिसेप्शन में शामिल होने के लिए आए हुए थे। भांजे की शादी 12 फरवरी को हुई थी। रिसेप्शन पार्टी 14 फरवरी को था। बताया जाता है कि रिसेप्शन पार्टी खत्म होने के बाद रविवार की सुबह करीब तीन बजे कार पर सवार होकर सारा परिवार देवघर लौट रहा था। तभी चकाई-देवघर मुख्य मार्ग अंतर्गत चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के बसबूटिया मोड़ के पास एक ट्रक के चकमा देने के बाद इनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लिप्टिस के पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।
लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। चंद्रमंडी थाना प्रभारी गजेंद्र कुमार,अपर थाना प्रभारी लक्ष्मण प्रसाद और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों की मदद से कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला और उन्हें इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल भेजा।
घायलों की पहचान ललन कुमार सिंह, प्रिया भारती ,खुशबू भारती और 10 वर्षीय बालक गणेश जी के रूप में हुई है। जिन्हें गंभीर चोटें आई हैं। घायलों का इलाज देवघर अस्पताल में चल रहीं है। जहां से प्रिया और खुशबू भारती को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेज दिया है।पुलिस का कहना है कि कार चालक के नींद आने से यह घटना घटी है।
इधर इस घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।


