
Deoghar: देवघर जिले के सारवां थाना इलाके में अनियंत्रित बाइक से गिरकर एक रेल कर्मी की मौत हो गई। मृतक का नाम मुन्ना चौधरी है जो देवीपुर थाना क्षेत्र के मड़कीयारी गांव का रहने वाला है। घटना के बाद पूरा गांव गमगीन है।

दरअसल, युवक की 25 फरवरी को शादी थी। वह चेन्नई में मालगाड़ी में गार्ड की नौकरी करता है। शादी तय हो जाने के बाद वह अपने घर आया था। मंगलवार को वह शादी की मार्केटिंग करने देवघर बाजार आया था। बाजार से वह वापस अपने घर लौट रहा था। इस दौरान सारवां थाना इलाके में अनियंत्रित बाइक से गिरकर वह घायल हो गया। इस घटना में उसे गंभीर रूप से चोट लग गई।

स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल देवघर पहुंचाया। जहां देखने के बाद ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।


