Deoghar: देवघर जिले के रिखिया थाना इलाके की हरलाजोरी के पास अज्ञात वाहन के धक्के से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का नाम राहुल कुमार है जो बिहार के जमुई जिला के चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के मैलानी गांव वाला है।

घायल अपनी शादी का कार्ड देने भाई के ससुराल रिखिया थाना इलाके में आया था। कार्ड देकर वह वापस गांव जा रहा था। उसी दौरान हरलाजोरी के पास अज्ञात वाहन ने उसके बाइक में धक्का मार दिया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज जारी है।



