
Deoghar: देवघर नगर थाना के बरमसिया इलाके से देवर के साथ प्रेम प्रसंग में फरार हुई एक बच्चे की मा को पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस महिला के प्रेमी बासुकीनाथ निवासी अभिषेक ठाकुर को हिरासत में लेकर पुछताछ करने में जुटी है।

थाना परिसर में दोनों के परिजनों की भीड़ लग गयी। बताया जाता है कि महिला मूल रूप से जमुई जिला के सिमुलतल्ला थाना इलाके की रहने वाली है। उसके माता पिता देवघर के बरमसिया में किराये के मकान में रहकर रोजगार करते हैं। महिला की शादी सात वर्ष पूर्व कटोरिया थाना इलाके में हुई थी। करीब चार वर्ष का उसे एक बेटा भी है। उसका पति हरियाणा में रहकर मजदूरी करता है।

बताया जाता के महिला का एक दूर के रिश्ते में लगने वाले देवर से मोबाइल पर बातचीत करती थी। करीब एक वर्ष से वह अभिषेक ठाकुर सें संपर्क में थी। अभिषेक अपने पिता के साथ दिल्ली में रहता है। उसके पिता ने बताया कि उसकी नानी की तबियत खराब थी उसे देखने के लिये वह यहां आया था लेकिन वह वहां नही गया। लेकिन 25 जनवरी से ही वह लापता हो गया था।
गुमशुदगी की रिपोर्ट दिल्ली स्थित एक थाने में किया था। इधर महिला के ससुराल वालों ने भी कटोरिया थाना में उसकी गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्जा कराया था। फिलहाल नगर थाना में दोनों को रखा गया है।


