
Deoghar: देवघर नगर निगम चुनाव की बिसात बिछ चुकी है। चुनाव चिन्ह मिलने के बाद चुनावी हलचल तेज हो गयी है। दिलचस्प माहौल मेयर पद के लिए तैयार हो रहा है। शहर के ज्यादातर चौक-चौराहे बैनर-पोस्टर से पटे हैं। बड़े-बड़े गाड़ियों के काफिले निकल रहे हैं।

मेयर पद के लिए 18 प्रत्याशियों में एक्का-दो को छोड़ लगभग सभी जनता के समक्ष खुद को बेहतर समाज सेवी साबित करने का दावा कर रहे हैं।

मजे की बात ये है कि इनमें से कई ऐसे भी हैं जिन्हें समाज (जनता) ने शायद ही कभी खुद के बीच देखा होगा। लेकिन, चुनावी सरगर्मी में जनता को बेचारी समझ वो उनके दर पहुंच रहे और अबतक उनके द्वारा किये गए समाज सेवा की लिस्ट गिनाते हुए वोट की दरख्वास्त कर रहे।
लेकिन, ये पब्लिक है सब जानती है। खुद को बेहतर से बेहतरीन समाजसेवी बता मेयर पद पर काबिज़ होने की चाहत रखने वाले ये प्रत्याशी इस बात से बेखबर हैं कि उनके सामने खड़ी ये जनता आपकी हर चाल से वाक़िफ़ है।
ख़ामोशी से देवघर की जनता अपनी बारी का इंतज़ार कर रही। क्योंकि वो जा नती है कि मेयर चुनाव के लिए बिछी चुनावी बिसात पर बात उसी की बनेगी जिसके लिए पब्लिक अपनी चाल चलेगी।
बता दें कि देवघर में मेयर चुनाव 23 फरवरी को होगा।


