
Deoghar : देवघर पुुलिस अधीक्षक सौरभ के मार्गदर्शन में एक विशेष वरिष्ठ नागरिक सेल का शुभारंभ किया गया। इस सेल का उद्देश्य जिले के वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान तथा उन्हें विभिन्न पुलिस सेवाओं से जोड़ने के लिये एक समर्पित मंच प्रदान करना है।

एक प्रेसवर्ता आयोजित कर एसपी सौरभ ने कहा कि देवघर पुलिस की यह सेल वैसे बुर्जूगों दंपत्ति का तलाश करेगी जिनका कोई सहयोग करने वाला नहीं है और जिनकी उम्र 70 वर्ष से ज्यादा हो। बताया कि सेल में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाध्किारी का कार्य रहेगा कि वो वैसे वरिष्ठ नागरिक से मिले और उनकी समस्याओं का निदान करने का प्रयास करें।

वहीं यदि कोई वैसे बुर्जूग जो अपने जरूरत के लिये दुकान से सामान नहीं ला पाते हैं उन्हें उनके घर के पास के दुकान को टैग करें। कहा कि पुलिस जहां तक संभव होगा वहां तक वरिष्ठ नागरिकों की मदद करेगी। कहा कि इसे प्रयोग के तौर पर अभी नगर थाना क्षेत्र में शुरू कर रहे हैं।
एसपी ने कहा कि जिस माता पिता के किशोर को नशे की लत लग गयी है और वे परेशान रहते हैं, बच्चे को वे इस लत से दूर कराना चाहते हैं उन्हें भी पुलिस मदद करेगी।
पुलिस वैैसे किशोर का कांसेलिंग कर सुधारने का प्रयास करेगी। कहा कि हम नशा करने वाले किशोर को जेल नहीं भेजना चाहते हैं। नशा के सौदागर को सलाखों के पीछे भेजना हमारा धेयय है।


