Deoghar : देवघर जिले के रिखिया थाना इलाके के नावाडीह गांव में 25 तारीख की दिन रात को एक किशोरी की गोली मार कर घायल कर दिए जाने का मामला सामने आया है। गोली लगने से घायल हुई किशोरी का नाम सरस्वती कुमारी है। उसका इलाज देवघर सदर अस्पताल में किया जा रहा है।

इस संबंध में रिखिया थाना में घायल किशोरी के पिता कन्हैया बैठा ने मामला दर्ज कराया है। कहा है कि 25 जनवरी की रात करीब 10 बजे उसकी भतीजी के घर में छठियारी का कार्यक्रम चल रहा था। जिसमें परिवार के सभी सगे संबंधी जुटे थे।

इस दौरान अचानक गांव का ही मनोज कुमार यादव उर्फ मुनका यादव वहां आ धमाका और सोर सराबा करने लगा। उन लोगों ने जब इसका विरोध किया तो उसने अपने कमर से पिस्तौल निकाल कर फायरिंग करने लगा।
फायरिंग के क्रम में ही किशोरी सीने मैं गोली लग गई। गोली चलाने के बाद मनोज यादव वहां से भागने लगा। परिवार के सदस्यों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकला।
उपरांत घायल सरस्वती को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज किया जा रहा है। इधर मामला दर्ज कर रिखिया थाना पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।



