
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के हुए सड़क हादसे में एक साइकिल सवार अधेड़ की मौत हो गयी। मृतक पिंटू महथा नगर थाना क्षेत्र के सलौनाटांड मोहल्ले का रहने वाला था।

घटना के संबंध में बताया गया कि शुक्रवार की रात वह साइकिल से अपने घर की ओर जा रहा था। इस दौरान एक अज्ञात वाहन ने उसकी साइकिल में धक्का मार दिया। वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


