
Deoghar News : देवघर नगर थाना पुलिस ने स्कूल में हुए चोरी मामले का 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया। इस मामले में चोरी के सामना के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद जेल भेज दिया गया।

जेल गये आरोपी का नाम आलोक कुमार मिश्रा है जो थाना इलाके के दुर्गाबाड़ी हर्दलाकुंड का रहने वाला है।

मामले को लेकर एक प्रेसवार्ता कर एसडीपीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को नगर थाना में राजकीय कन्या मध्य विद्यालय की प्रधानाध्यपिका सोभा कुमारी ने चोरी को लेकर मामला दर्ज कराया था।
इस चोरी कांड का उद्भेदन को लेकर थाना प्रभारी पुनि राजीव कुमार, पुअनि घनश्याम गंझु और सअनि चंदन कुमार के साथ थाना के जवानों की एक टीम का गठन किया गया।
टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापामारी कर स्कूल से चोरी किये गये गैस सिलेंडर, एक सरकारी टैब को बरामद कर लिया।



