
Deoghar News : गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने कहा कि देवघर में भाजपा का कोई कार्यालय नहीं था. 1972 से 1986 तक भाजपा का कार्यालय मेरे मामा प्रो नित्यानंद मिश्र के घर पर चलता था. मेरे मामा व पिताजी दोनों इमरजेंसी में जेल भी गये थे. देवघर में बेहतरीन कार्यालय बना है, यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है.

उन्होंने कहा कि भाजपा बड़ी पार्टी के साथ-साथ मां है. जब तक पार्टी का सिंबल है, तब तक हम और आप मजबूत हैं. डॉ दुबे ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान धनबाद सांसद ढुलू महतो द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी को राजनीतिक परिस्थितियों के अनुसार झारखंड में 27-28 सीट ही जितने की बात बतायी गयी थी,

तो सांसद ढुल्लू के इस बात पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था कि जब आपके बेटे का रिश्ता आयेगा, तो अपने बेटे को बेरोजगार व खराब तो नहीं कह सकते हैं, बल्कि पिता होने के नाते बेटे की तारीफ करेंगे, ताकि बेटे का रिश्ता पक्का हो जाये.
डॉ दुबे ने कहा कि ठीक उसी तरह जब पार्टी किसी को सिंबल देती है, तो कार्यकर्ताओं को उन्हें अच्छा व खराब कहने की बजाये सिंबल वाले के लिए काम करना चाहिए.
भाजपा की मजबूती व कमजोरी दोनों कार्यकर्ता हैं. डॉ दुबे ने कहा कि भाजपा जिसे प्रत्याशी बनाती है, उनके बारे में जब तक कार्यकर्ता अच्छा चर्चा करते रहेंगे, तो दुनिया की कोई ताकत प्रत्याशी को नहीं हरा सकती है.


