
Deoghar: देवघर जिले के सारवां थाना क्षेत्र के दलदली गांव के पास अनिंयत्रित होकर एक टोटो पलट गया। इस घटना में टोटो पर सवार एक व्यक्ति को गंभीर चोट लग गयी जबकि अन्य यात्रि को मामूली चोटें आई।

गंभीर रूप से घायल व्यक्ति का नाम भेंगी गांव निवासी दिनेश मंडल है। उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में घायल दिनेश मंडल ने बताया कि वह अपने ससुराल से परिवार के साथ टोटो से घर लौट रहा था।

उसी क्रम में दलदली गांव के पास अनियंत्रित होकर टोटो पलट गया। इस घटना में उसे गंभीर चोट लग गयी जबकि परिवार के अन्य सदस्य को मामूली चोटें आई। घटना की जानकारी स्थानीय सारवां पुलिस को दे दी गयी है।



