
Deoghar News: आने वाले दिनों में जिला की यातायात व्यवस्था में काफी सुधार देखने को मिलेगा। पुलिस अधीक्षक सौरभ ने रविवार को शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने को लेकर पुलिस उपाधीक्षक (सीसीआर) लक्ष्मण प्रसाद, थाना प्रभारी यातायात संजय कुमार तथा यातायात थाना में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी के साथ बैठक की।
जाम की समस्या का समाधान मुख्य एजेंडा

बैठक में देवघर शहरी क्षेत्र में लगने वाले जाम की समस्या और उसके प्रभावी निराकरण पर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक ने वर्तमान यातायात प्रणाली की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए तथा जल्द सुधारात्मक कदम उठाने पर जोर दिया।
आम जनता से सहयोग की अपील

पुलिस अधीक्षक ने आम लोगों से भी अपील की कि वे यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। साथ ही निर्धारित रूट और नियमों का पालन कर शहर में सुगम यातायात सुनिश्चित करने में अपनी भूमिका निभाएं।


