
Deoghar News : देवघर नगर थाना क्षेत्र के बसमत्ता मोहल्ला निवासी एक किशोर को तीन- चार युवकों ने मोबाइल छिनतई के प्रयास में चाकू से मारकर घायल कर दिया। घायल किशोर का नाम 16 वर्षीय साजन कुमार है जो बासमता का रहने वाला है।

घटना के बाद घायलावस्था में परिजनों ने उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचाया। उसके पेट, गर्दन, पीठ सहित कई स्थानों पर चाकू से मारा गया।

परिजनों ने बताया कि सतसंग में उसके पिता की दुकान है। वह दुकान पर बैठा था और अपने आई फॉन में कुछ देख रहा था। उसी क्रम में उसके मोबाइल पर आसपास के ही कुछ लड़कों ने कॉल कर डढ़वा नदी किनारे बुलाया।
जैसे साजन बुलाये गये स्थान पर पहुंचा तो वहां पहले से उपस्थित लड़ाकेंं ने उसपर चाकू से हमला कर दिया और मोबाइल छिनने का प्रयास करने लगे।
वह किसी तरह से वहां से भाग निकला और घर वालों को जानकारी दी। उसके बाद घर वाले उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचाया।
घटना की जानकारी परिजनों ने नगर थाना पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी है।


