
Deoghar: देवघर जिले के मधुपुर इलाके में स्थित एचडीएफसी बैंक में हुए करोड़ों की डकैती मामले में देवघर पुलिस को अभी तक अपराधियों के बारे में विशेष इनपुट नहीं मिल पायी है। देवघर पुलिस लगातार अपराधियों के सूत्रधार तक पहुंचने का प्रयास कर रही लेकिन अहम सूराग का पता नहीं लगा सकी है।

गुरूवार को मधुपुर एचडीएफसी बैंक के मैनेजर सहित छह कर्मियों से नगर थाना में पुछताछ की गयी। करीब दो घंटे तक पुछताछ की गयी। हांलाकि पुलिस इस बारे में कुछ भी बताने से परहेज कर रही है।

कहा जाये तो देवघर पुलिस डकैती कांड को लेकर फुक- फुककर एक- एक कदम चल रही है।
बताते चलें कि बीते सोमवार को छह अपराधियों ने दिनदहाड़े बैंक में घूसकर हथियार के बल पर लगभग दो करोड़ नकद और 2200 ग्राम जेवरात की डकैती कर फरार हो गये थे। इस मामले में देवघर पुलिस बिहार में अपराधियों की तलाश में छापेमारी करने में जुटी है।
घटना के पांच दिन बीत गये लेकिन अबतक डकैती कांड से जुड़ा अपराधी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।


