
Deoghar Breaking: देवघर शहर में बुधवार की सुबह गोलियां चली है। बंधा मोहल्ला में जमीन विवाद को लेकर एक व्यक्ति को गोली मारी गई है।

इस घटना में मन्नू राय नाम के व्यक्ति को दो गोलियां लगी है। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक दो अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल पहुंचाया। बताया कि जमीन को लेकर मन्नू राय का कई दिनों से कुछ लोगों के साथ विवाद चल रहा था।
इधर घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर हमलावरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


