
Deoghar: अनियंत्रित बाइक से गिरकर एक अधेड़ महिला की मौत हो गई। मृतका 55 वर्षीय जुबेदा बीबी सीमावर्ती बिहार के जमुई जिला के चंद्रमंडी थाना अंतर्गत माधोपुर गांव की रहने वाली थी।

घटना के संबंध में बताया गया कि उसके समधी के घर खपरिया में एक बच्चे की मौत हो गई है। वह इसी कारण अपने बेटा अरबाज अंसारी के साथ बाइक से समधी के यहां गई थी। वहां से रविवार की देर शाम को वापस घर लौट रही थी। इस दौरान चकाई थाना क्षेत्र में सड़क पर बने गड्ढे में अनियंत्रित होकर बाइक पलट गया।

हादसे में महिला बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गयी। उसके सिर पर गहरी चोट लगी थी। घायल महिला को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए चकाई सीएचसी ले जाया गया। वहां से उसे बेहतर इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया गया। यहां आधी रात के करीब इलाज के क्रम में महिला की मौत हो गई।
परिजन शव को पोस्टमार्टम बिना कराये स्थानीय थाना में आवेदन देकर लेकर चले गये। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


