
Deoghar: गुरुवार को देवघर में टोटो चालकों ने यातायात पुलिस के खिलाफ जुलूस निकाला।

बजरंगी महथा की अगुवाई में जुलूस टावर चौक से शुरू होकर वीआइपी चौक होते हुए कचहरी पहुंचा। जिसमें बड़ी संख्या में टोटो चालक शामिल हुए।

टोटो चालक यातायात पुलिस की मनमानी के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। टोटो चालकों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो वे आगे आंदोलन जारी रखेंगे।
मौके पर बजरंगी महथा ने कहा कि यातायात पुलिस के द्वारा टोटो चालकों का बेवजह चालान काटा जा रहा है। अगर टोटो चालकों को इस तरह से परेशान करने की कार्रवाई बंद नहीं की गई, और उनके समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो वे सड़कों पर उतरने को मजबूर हो जाएंगे।
इधर, इस जुलूस के कारण आम लोगों को कुछ देर के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा। विरोध जता रहे कई टोटो चालकों द्वारा अन्य टोटो को रोका गया और जबरन सवार यात्रियों को उतारा गया। जिस वजह से सड़क पर जाम जैसी स्थिति भी बन गई। बाद में बड़ी संख्या में पुलिस वहां पहुंची। जिसके बाद स्थिति नियंत्रण में रही।



