Deoghar: देवघर जिले के रिखिया थाना इलाके के बलसरा कुरूमाटांड़ स्थित जोरिया के पास सोमवार की सुबह एक शव बरामद किया गया था। मृतक की पहचान थाना इलाके के रांगाटांड़ निवासी टेकलु बाउरी के रूप में हुई थी। इस मामले में मृतक के भाई छोटू बाउरी ने साजिश के तहत हत्या करने का आरोप लगाया है।

कहा है कि उसका मृतक भाई 01 अगस्त की रात 08 बजे के करीब घर से 100 रूपये लेकर निकला था की वह दुकान जा रहा है। 15-20 मिनट बाद वह भी घर से निकलकर चिरोडीह की ओर जा रहा था। उस दौरान देखा कि उसका भाई गावं के ही सागर बाउरी, मिठू बाउरी, गुंजन बाउरी, राजा गुप्ता और रांगा ठठेरा के साथ बैठा था। जब उसने अपने भाई को घर जाने के लिये कहा तो वह बोला की बारिश रूकते ही घर चला जायेगा।

कहा है कि करीब दो घंटे बाद भी जब वह वापस नहीं आया तो परिवार के लोग उसे खोजने निकले तो वह कहीं नहीं मिला। 02 अगस्त को जब उपरोक्त लोगों से पुछताछ किया तो कहा है कि वह रात में ही घर चला गया था अब कहां है यह जानकारी नहीं है।
04 अगस्त को सुबह 09 बजे के करीब जानकारी मिली की उसके भाई का शव बलसरा कुरूमटांड़ के जोरिया के पास पड़ा है। उपरांत सभी लोग जोरिया के पास पहुंचे तो भाई को मृत अवस्था में पाया। कहा है कि उपरोक्त सभी लोगों द्वारा उसके भाई की साजिश के तहत हत्या कर फेंक दिया गया है।
इधर रिखिया पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गयी है।



