
Deoghar : दुमका जिला के तालझरी थाना क्षेत्र के गोट करिया गांव निवासी एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी। महिला के परिजनों ने इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया जहां पर ऑन ड्यूटी चिकित्सक के द्वारा देखने के बाद मृत्य घोषित कर दिया गया।

मृतका नाम सविता देवी है। वहीं घटना के संबंध में मृतका सविता देवी के देवर लालतू सिंह ने बताया कि उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। उसे पहले इलाज के लिये तालझारी स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिये लेकर गये थे।

जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल भेज दिया गया।
जहां पर चिकित्सक के द्वारा जांच के उपरांत मृत्य घोषित कर दिया गया।
घटना की जानकारी बैद्यनाथ धाम ओपी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले को लेकर परिजनों से पूछताछ कर रही है।



