
Deoghar : देवघर सदर अस्पताल में इलाज के क्रम में एक श्रद्धालु की मौत हो गयी। मृतक का नाम 45 वर्षीय अविनिश कुमार ठाकुर है। वह बिहार के दरभंगा जिला के विरौती थाना क्षेत्र के साही पररी गावं का रहने वाला है।

उसके साथ आये साथियों ने बताया कि नौ लोग सुल्तानगंज से जल भरकर देवघर पूजा करने आये थे। एक दिन पूर्व ही सभी लोगों ने पूजा कर लिया था।

रविवार को अचानक उसके सीने में दर्द उठ गया। उसके बाद उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी।
इधर अस्पताल प्रबंधन द्वारा इसकी जानकारी स्थानीय बैद्यनाथ धाम ओपी पुलिस को दे दी गयी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।



