
Deoghar: देवघर जिले के मोहनपुर थाना इलाके में एक 10 वर्ष की छात्रा तालाब में डूब गई। छात्रा का नाम सीता कुमारी पिता पवन तांती है। जो थाना इलाके के सिकटिया गांव की रहने वाली है।

बताया जाता है कि गांव के दो-तीन बच्चों के साथ वह तालाब के पास गैसगई थी। इस दौरान पैर फिसल गया और वह डूब गई। उसके साथ गए बच्चों ने इसकी जानकारी गांव वालों को दिया। जानकारी मिलते ही मोहनपुर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची।

ज्यादा गहरा पानी रहने के कारण पुलिस द्वारा बच्ची को नहीं निकाला जा सका। उपरांत एनडीआरएफ टीम को सूचना दी गई। लेकिन तब तक अंधेरा हो गया था।
रविवार की सुबह खोजबीन की तैयारी की जाएगी। इधर, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।घटना की जानकारी मिलते ही देवघर विधायक सुरेश पासवान, कई नेता समेत काफी संख्या में ग्रामीण पहुंचे।


