
Deoghar: जिले के सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र के दोनदिया पंचायत अंतर्गत बिराजपुर गांव में शनिवार को एक तालाब नुमा गढ्ढा में डूबने से दो बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में राजेश कुमार आठ वर्ष व अमित कुमार सात वर्ष शामिल है।

ग्रामीणों ने बताया की शनिवार की सुबह दोनों बच्चे नहाने के लिए गांव के ही पानी भरे गड्ढे में उतरे थे। गड्ढा गहरा होने के कारण दोनों उसमें डूब गए।

इधर, काफी देर होने पर घरवाले दोनों बच्चे को खोजने लगे। तब लोगों ने बताया की दोनों को तालाबनुमा गड्ढा में नहाते देखा गया था। तब ग्रामीणों की मदद से दोनों बच्चों को तालाब से बाहर निकाला गया, दोनो बच्चे की स्थिति गंभीर देख लोग एम्बुलेंस से दोनों बच्चे को देवघर ईलाज के लिए ले जा रहा था, तभी देवघर दुमका मुख्य सड़क पर एम्बुलेंस का चक्का पंचर हो गया, जिसके बाद दूसरा एम्बुलेंस बुलाया गया और दोनों बच्चे को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तबतक काफ़ी देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने दोनों बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
जिसके बाद परिजन अस्पताल परिसर में ही दहाड़ मारकर रोने लगे।
मिली जानकारी के अनुसार अमित कुमार के पिता टिंकू दास बेंगलुरु में मजदूरी करता है। वहीं राजेश कुमार के पिता डेगलाल दास भी मजदूरी करके अपना परिवार चला रहा।
इधर, घटना को लेकर स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी ने भी दुःख जताया है।ट्वीट कर दोनों बच्चों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए सिविल सर्जन को हर संभव मदद का निर्देश दिया है।



