
Deoghar: देवघर जिले के देवीपुर थाना क्षेत्र के कपसा गांव में दो पक्षों के बीच हुए मारपीट की घटना में 23 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक पक्ष की ओर दर्ज कराए गए मामले में 19 और दूसरे पक्ष की ओर से दर्ज कराए गए मामले में चार लोगों को आरोपित बनाया गया है।

एक पक्ष की ओर से धानु मंडल ने मामला दर्ज कराया है। दर्ज मामले में मारपीट करने, जानलेवा हमला करने, नकदी व गहना छीन लेने, मोबाइल पटककर ताेड़ देने का आरोप है। उसका आरोप है कि उसकी जमीन पर दूसरे पक्ष के लोग जबरन घर बना रहे थे। विरोध करने पर उन लोगों के द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है।

दर्ज मामले में गंजू प्रसाद मंडल, धनंजय मंडल, दिगंबर मंडल, त्रिपुरारी मंडल, मुरारी उर्फ चतुरी मंडल, लक्ष्मण मंडल, हेमलाल मंडल, ठाकुर मंडल, सुनील मंडल, सुधीर मंडल, जामुन मंडल, कमल मंडल, दिगंबर मंडल की पत्नी, धनंजय मंडल की पत्नी, मैना देवी, मुरारी मंडल की पत्नी, हेमलाल मंडल की पत्नी, सुधीर मंडल की पत्नी, त्रिपुरारी मंडल की पत्नी को आरोपित बनाया गया है।
वहीं दूसरे पक्ष की ओर से मुरानी मंडल ने मामला दर्ज कराया है। दर्ज मामले में मारपीट व छिनतई करने का आरोप लगाया है। दर्ज मामले में दिलीप मंडल, बुधनी देवी, लोचन देवी, पिंकी देवी को आरोपित बनाया गया है। मामले में घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
बताया जाता है कि इन लोगों के बीच पहले से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है ये घटना भी इसी विवाद का परिणाम है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


