
Deoghar: बाबा बैद्यनाथधाम जल चढ़ाने पहुंचे एक 50 वर्षीय कांवरिया की मौत हृदयाघात से हो गयी।

मृतक का नाम प्रमोद दूबे है जो उत्तरप्रदेश के महराजगंज जिला के पुरेन्द्रपुर का रहने वाला है।

बताया जाता है कि मृतक जलार्पण के लिये लाइन में लगा था। उसी क्रम में उसे चक्कर आ गया और वहीं गिर पड़ा और बेहोश हो गया। उसे ऐंबुलेंस के माध्यम से इलाज के लिये सदर अस्पताल देवघर पहुंचाया गया।
जहां देखने के बाद उसे ऑन ड्यूटी डॉक्टर के द्वारा मृत घोषित कर दिया गया।


