
Deoghar: शादी के महज 39 दिन के बाद विवाहिता की मौत संदिग्ध परिस्थिति में हो गई। विवाहिता का शव उसके घर में फंदे से लटका मिला। अब तक मौत के पीछे आत्महत्या की बात सामने आ रही है।

मृतका 30 वर्षीय निशा देवी सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र के जरका वन पंचायत के बिराजपुर गांव में ससुराल था। घटना के बाद से ससुराल वाले गायब हैं। उसका मायका जसीडीह थाना क्षेत्र के पैनी गांव में है। सूचना पर सदर अस्पताल पहुंचे मायके वालों ने बताया कि 22 मई को निशा की शादी बिराजपुर गांव निवासी सुबोध पासवान से हुई थी। शादी के बाद वह दो-तीन बार मायके गई थी। चार दिन पूर्व ही वह मायके से ससुराल वापस आई थी।

बताया जाता है कि ससुराल वाले से किसी बात को लेकर विवाद चल चल रहा था। विवाहिता का मोबाइल भी ससुरालवालों ने जब्त लिया था। सोमवार को विवाहिता अपने कमरे में थी। कुछ देर बाद लोगों की नजर उसे फंदे से लटकता हुआ पाया। स्थानीय लोगों की सूचना पर मायके वाले वहां पहुंचे । इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में स्थानीय लोगों की मदद से विवाहिता को फंदे से नीचे उतारा गया। इसके बाद उसे नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। वहीं घटना के बाद ससुराल वाले घर से गायब हो गए। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।


