
Deoghar : देवघर में ग्रुप बनाकर लोन दिलाने के नाम पर ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। ठगी का शिकार बने लोगों बैद्यनाथपुर स्थित स्वाति माइक्रो फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड के कार्यालय पहुंचकर हो हंगामा किया।

सूचना पर नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। वहीं ठगी का शिकार बनी आक्रोशित महिलाओं ने बताया कि माइक्रो फाइनेंस कंपनी द्वारा ग्रामीणों का ग्रुप बनवाया गया।

जिसके बाद प्रत्येक ग्रुप में कम से कम सात सदस्य से लेकर 15 सदस्य को एक ग्रुप बनाया गया। जिसमें प्रत्येक सदस्यों से 3500 सौ रुपया अकाउंट में जमा करवाया गया।
इसके एवज में रसीद भी दिया गया। लेकिन रसीद में तारीख अंकित नहीं था।
शाखा द्वारा आज जमा कराए गए लोगों को पैसा देने के लिए बुलाया गया था लेकिन यहां पहुंचने पर फाइनेंस कंपनी का कार्यालय बंद था।
वहीं किसी भी कर्मी से मोबाइल नंबर से भी संपर्क नहीं हो सका।



